भाजपा में मेहनत और समर्पण का सम्मान, महराजगंज के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। 2 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में महराजगंज के पांच समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा में पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि विवेका पांडेय को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी तथा मधु पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन में जिले के पांच कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलना यह दर्शाता है कि पार्टी में मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को सम्मान दिया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में महराजगंज भाजपा लगातार संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने मोर्चों को बूथ स्तर तक मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था है। वहीं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी में परिवारवाद के बजाय परिश्रम, विचारधारा और कार्यकर्ता के समर्पण को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन में महराजगंज के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, शैलेश पांडेय, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, गौतम चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला सहित मंडल अध्यक्षों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]