गांधी-शास्त्री जयंती पर सीओ निचलौल ने किया माल्यार्पण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निचलौल, महराजगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर निचलौल क्षेत्राधिकारी कार्यालय में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान दोनों महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके बताए मार्ग पर चलने तथा कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने देश की एकता-अखंडता बनाए रखने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनहित की भावना के साथ कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]