बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP SIR को लेकर जन अदालत और महिला पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाली है|
फ्रीडम पार्क में होंगे दो कार्यक्रम
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में दो कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी है| पहला कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे SIR को लेकर पीपुल्स ट्रिब्यूनल हुआ| आशुतोष रंका के मुताबिक, इसमें उन कन्नड़ लोगों की बातें सुनी गई जिनके नाम कथित तौर पर मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए हैं| रंका ने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है|
महिला पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन
पीपुल्स ट्रिब्यूनल के बाद CJP महिला पत्रकारों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेगी| संगठन की ओर से जारी पोस्टरों में महिलाओं की सुरक्षा, स्वतंत्रता और अपनी मर्जी से जीवन जीने की बात कही गई है| पोस्टर में लोगों के हाथों में चप्पल और सैंडल दिखाई दे रहे हैं| CJP के अनुसार, यह प्रदर्शन उन महिला पत्रकारों के समर्थन में है, जिन्होंने जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर उत्पीड़न और यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे|
CEC के खिलाफ भी उठाई मांग
CJP के एक अन्य पोस्टर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और SIR को रद्द करने की मांग की गई है| संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु पहुंचने की अपील की है| इससे पहले CJP ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है| दीपके ने कहा था कि इस्तीफा नहीं होने पर CJP कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, जिसे उन्होंने ‘जंतर-मंतर 2.0′ नाम दिया है|









