बिजनौर में विवाहित महिला ने युवक पर ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने सुंदरा गांव निवासी युवक पर पीछा करने, छेड़छाड़, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार कथित तौर पर शादी के बाद भी उसका पीछा करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घर से बाहर निकलने पर उसका रास्ता रोककर अभद्रता की जाती थी और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने और लगातार दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है। महिला ने जबरन रोकने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप भी लगाया है।

पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच, अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चांदपुर थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान, बिजनौर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]