सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्कैम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कथित स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम स्कैम  बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई थाना तीतरो पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने की। एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरेली से स्मैक लाकर सहारनपुर के विभिन्न इलाकों में बेचते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की मात्रा और अनुमानित कीमत को देखते हुए इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट: काशिफ खान, सहारनपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]