प्राचीन मां काली मंदिर नवयुवक सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, गोपाल लोहिया अध्यक्ष चुने गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नौतनवा नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में रविवार को नवयुवक सेवा समिति मां काली मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में गोपाल लोहिया को अध्यक्ष, रमेशचंद्र मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष तथा मनोज जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं रमेश वर्मा, पंकज उपाध्याय एवं विनोद पटवा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा समिति के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं संरक्षक वीरेंद्र मद्धेशिया की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिर से जुड़े धार्मिक आयोजनों, सामाजिक गतिविधियों और समिति के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से समिति के कार्यों को और अधिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

समिति के अन्य पदों पर पदाधिकारियों का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही समिति की बैठक आयोजित कर शेष पदों पर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।
इस अवसर पर विनोद जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील द्विवेदी, राकेश वर्मा, जगदम्बा वर्मा, सुरेंद्र मौर्या, कन्हैया जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, रवि कुमार मद्धेशिया, ओमप्रकाश जायसवाल, शिव मद्धेशिया, उदयभान चौधरी, कल्याण चंद्र मद्धेशिया सहित समिति से जुड़े अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद सदस्यों ने मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बेहतर तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]