नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भाजपा सेवा संकल्प अभियान का महराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के सभासदों ने राकेश जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश जायसवाल लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। नगर पंचायत में विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और हाल ही में गौशाला के शुभारंभ सहित विभिन्न कार्यों के माध्यम से उनकी सेवा भावना सामने आई है।

भाजपा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान को जिले में व्यापक स्तर पर गति मिलेगी और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।

नवनियुक्त जिला प्रभारी राकेश जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही सेवा संकल्प अभियान को जिले के प्रत्येक क्षेत्र और घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, जेपी गौड़, कन्हैया चौहान, सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, राजन चौरसिया, राजू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]