प्रतापगढ़ में हत्या के मामले में 9 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। एसपी के निर्देशन में कुंडा पुलिस ने हत्या के मामले में करीब नौ साल से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शेखपुर आशिक चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।

मामला कुंडा थाना क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग गांव का है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में दुकान खोलने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कुंडा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी पति-पत्नी फरार चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्रतापगढ़ में हत्या के मामले में 9 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार जारी था। शुरुआत में दोनों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे एसपी दीपक भूकर ने बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया था।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकसाना बानो उर्फ मुन्नी और उसके पति मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]