फतेहपुर धाता थाना क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, सरवनपुर नेदौरा गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान अब्बास के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार कराया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि आरोपी अब्बास के खिलाफ गौकशी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से असलहा भी बरामद किया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मुठभेड़ से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
इसी दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरामद असलहे के संबंध में भी जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
फतेहपुर यूपी
रिपोर्ट – शिवम् अवस्थी,









