पडरौना बस स्टेशन निर्माण की सांसद ने ली क्लास, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। निर्माणाधीन पडरौना बस स्टेशन को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अब निर्मा की रफ्तार और गुणवत्ता पर नजरें टिका दी हैं। रविवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। अधिकारियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति और अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टेशन के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्रवासियों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को जल्द आधुनिक एवं सुविधायुक्त बस स्टेशन की सुविधा मिल सके।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और आमजन को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित निगरानी, अधिकारियों के बीच आवश्यक समन्वय और कार्यों की प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, विधायक मनीष जायसवाल ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े इंतजामों पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रोडवेज भवन में साफ-सफाई, बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान पूर्व मंत्री बिहार सरकार राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल, रामानुज मिश्रा, दीपक पाण्डेय, ऋतिक सिंह गौतम, महेश रौनियार, प्रमोद गौतम, प्रदीप पाण्डेय, दयाशंकर सिंह, मनिंद्र सिंह, प्रिन्स शर्मा, सबलू दुबे, अक्षय साहनी और हरिहर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]