चांदपुर में खेत के रास्ते में करंट की तारबंदी बनी मौत का कारण! बुजुर्ग की मौके पर मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत के रास्ते में विद्युत तारबंदी किए जाने के कारण करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों से बातचीत की तो गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और एक आरोपी को कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल तार के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम शेखपुरी चौहड़ का है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को हरीराज सैनी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि खेत के रास्ते में चारों ओर विद्युत तारबंदी की गई थी। इसी तारबंदी की चपेट में आने से उनके पिता रामकिशोर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

आवेदक का आरोप है कि घटना के संबंध में जब उन्होंने और उनके भाई देवेंद्र सिंह ने आरोपियों से बात की, तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले में थाना चांदपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम शेखपुरी चौहड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित विद्युत तार भी बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई और जांच अभी जारी है।
पीटीसी रिपोर्टर मोहम्मद रहमान जिला बिजनौर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]