धान खरीद को लेकर डीएम का मंडी समिति में निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 एटा में धान खरीद व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के वाहनों के प्रवेश और निकास से लेकर धान की तौल व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी समिति में एकल लाइन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। अब मंडी में आने वाले वाहनों की प्रवेश पर्ची पर प्रवेश के साथ-साथ निकास का समय भी दर्ज किया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होने और किसानों को अनावश्यक इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।

डीएम ने मंडी में संचालित सभी धर्मकांटों पर समान रूप से तौल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को तौल के लिए एक जगह से दूसरी जगह भटकना न पड़े और धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।

जिलाधिकारी ने मंडी समिति के दोनों गेटों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय और मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट — करन प्रताप सिंह
जनपद — एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]