दामोदरदास पोखरा में राज्यसभा सांसद साधना सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। सोमवार को दामोदरदास पोखरा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद साधना सिंह के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट करने के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर अपने-अपने बूथों को मजबूत करने की दिशा में काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। सांसद ने कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, महामंत्री राजीव गुप्ता, नगर मंत्री धीरज, कार्यालय प्रभारी रंजन शाह, ऋषि चौहान, डॉ. विश्वनाथ चौहान, राहुल सोनकर, विकास वर्मा, नीरज चौहान, राम प्रसाद चौहान, बुल्लू यादव, चंगू चौहान, डब्बा तिवारी, सभासद मुकेश पांडेय, बूथ अध्यक्ष रितिक विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटने का संकल्प लिया।

 

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]