भगत सिंह के बलिदान को याद कर भावुक हुए विद्यार्थी, देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशप्रेम का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने बेहद कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। युवा पीढ़ी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

इस अवसर पर छात्रा अंकिता चौधरी ने भगत सिंह के जीवन और उनके देशप्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं आर्शिब निशा ने भगत सिंह के बलिदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेते हुए देशहित और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर लवली, काजल, खुशबू, नाजिया, प्रियल, माधुरी, प्रियांशु, रेहान, अवनीश यादव, दिवाकर सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान से परिचित कराने के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]