ठूठीबारी में नशीली दवा तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां बरामद की हैं। तस्करी में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार बरामद नशीली दवाइयों और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 138/26, धारा 8, 22(सी), 23(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]