ठूठीबारी थाने का क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, CCTV व महिला हेल्प डेस्क की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने बुधवार को सर्किल निचलौल के थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं और संसाधनों का जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, सीसीटीवी कैमरों और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। जांच के दौरान थाना परिसर में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाए गए। महिला हेल्प डेस्क पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में दाखिल माल मुकदमाती वाहनों के नियमानुसार कराई गई नीलामी की प्रक्रिया का भी जायजा लिया गया। इस संबंध में संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए व्यवस्थाओं को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने थाना स्तर पर अभिलेखों के रखरखाव, संसाधनों की उपलब्धता और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार थानों पर उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों और जनसुविधाओं की नियमित समीक्षा का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखना है। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा थाना स्तर पर निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]