वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोल्हुई पुलिस ने न्यायालय भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ग्राम सभा हरमंदिर कला निवासी गोलू पुत्र जुगानी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में कोल्हुई थाने की पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गुलहरिया कला ओवरब्रिज के पास से सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में आरक्षी राहुल सिंह और आकाश कुमार खरवार की टीम ने की। पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाने लाया और संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 147/2026 में धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम संदिग्धों और वांछित आरोपियों पर नजर रख रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]