जीविका दीदियों को मिलेगा स्कूल ड्रेस बनाने का काम, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। शिक्षा विभाग के प्रमुख मिथिलेश तिवारी ने आज आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था और जीविका दीदियों को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के हित में सरकार हरसंभव कदम उठाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मॉडल स्कूलों के बच्चों की पोशाक अब जीविका दीदियों द्वारा तैयार कराई जाएगी। इससे उन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान स्कूलों के बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़े विषयों पर चित्र बनाएंगे। इस अभियान में जेन अल्फा के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के प्रमुख ने कहा कि बिहार में मिशन कायाकल्प की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत 20 नवंबर तक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कक्षाओं को स्मार्ट बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। गरीब बच्चों को मुफ्त पोशाक, किताबें और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिहार की शिक्षा व्यवस्था देश के लिए उदाहरण बनेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]