किसानों ने गणेश शुगर मिल चलाने समेत 11 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने अपने 11 सूत्रीय मांगों में लिखा है कि गणेश शुगर मिल को दोबारा संचालित कराने, कर्मचारियों की देनदारी का भुगतान कराने तथा बिचौलियों की भूमिका पर कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

किसानों ने कहा कि गन्ना नकदी फसल है और गणेश शुगर मिल के संचालन से क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर लाभ मिलेगा। गड़ौरा शुगर मिल द्वारा बिहार के बगहा से गन्ना पर्ची लेकर की गई खरीद का भुगतान कराने की भी मांग उठाई गई।

ज्ञापन में नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले किसानों को कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने, फार्मर रजिस्ट्री जैसी योजनाओं की प्रक्रिया सरल करने तथा सरकारी योजनाओं का सर्वे कर पात्र किसानों को लाभ दिलाने की मांग की गई। मत्स्य पालन करने वाले किसानों को ही गांव के पोखरों और तालाबों का पट्टा देने, समितियों पर समय से खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य, खेती को उद्योग से जोड़ने, सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा सरल करने और खेतों तक विद्युत पोल पहुंचाने की मांग की। गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी, हरि गोविंद मिश्रा, घनश्याम पांडे, शिवालाल वर्मा, रामरक्षा वर्मा, पुरुषोत्तम, जोखन सिंह, रामहित गुप्ता समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]