हेडलाइन स्वर्गीय आईपीएस प्रवीण फाउंडेशन के जनसंपर्क कार्यालय का भव्य शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर, 14 नवंबर 2026। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में सामाजिक सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वर्गीय आईपीएस प्रवीण फाउंडेशन के नए जनसंपर्क कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन ने फीता काटकर किया।

स्वर्गीय आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार की स्मृति और उनके सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उनकी पत्नी पूजा पाल ने इस फाउंडेशन की स्थापना की है। पूजा पाल, डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की पुत्री हैं और लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर पूजा पाल ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करना है। बांसी में जनसंपर्क कार्यालय खुलने से आम जनता को अपनी समस्याओं और जरूरतों को फाउंडेशन तक पहुंचाने में आसानी होगी। यह कार्यालय जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी पूजा पाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने अपने विचार व्यक्त किए। इस पहल को क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]