एमएलसी चुनाव में सभी 11 सीटें जीतने का सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर, 21 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जमानियां से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया।

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ये चुनाव पढ़े-लिखे लोगों और नौजवानों का है, जो योगी और मोदी के झांसे में आने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहली बार चुनाव में भागीदारी करना उनकी छटपटाहट को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अखिलेश यादव का डर सता रहा है और लाल बिहारी यादव व आशुतोष सिन्हा चुनाव जीतेंगे।सपा विधायक ने कहा कि आज का नौजवान गुस्से में है और अपने प्रतिनिधित्व को बेहतर बनाना चाहता है। वह ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहता है, जो उसकी आवाज को मजबूती से उठा सके। उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली चुनाव नहीं, बल्कि देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है।

ओमप्रकाश सिंह ने पढ़े-लिखे लोगों से चुनाव को गंभीरता से लेने और बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बनारस में चार विश्वविद्यालय हैं और वहां का नौजवान भाजपा को हराने का मन बना चुका है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]