एटा। जैथरा क्षेत्र में शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक महिलालाएं ठी-डंडे लेकर शराब की दुकानों पर पहुंचीं और विरोध करते हुए दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद महिलाओं ने दुकान में रखी शराब को सड़क पर फेंक दिया। घटना के दौरान शराब दुकानों पर मौजूद सेल्समैन मौके से भाग गए।
महिलाओं का आरोप है कि शराब के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पति और बच्चों के शराब पीने से परिवारों की स्थिति खराब हो रही है, जिसके चलते महिलाओं में आक्रोश है।
हंगामे की सूचना पर डायल-112 और जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उपद्रव करने वाली महिलाओं की पहचान की जा रही है।
आबकारी विभाग के अनुसार, चिन्हित महिलाओं के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।









