इंटर कॉलेजों के आसपास चला वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में इंटर कॉलेजों के सामने और आसपास के क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं समेत अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। बाइक से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने इंटर कॉलेजों के आसपास जागरूकता अभियान भी चलाया। छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

महराजगंज C,O सदर अंकुर कुमार गौतम के अनुसार आमजन, विशेष कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]