आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कालिख पोतने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद आगरा में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
जुलूस के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किए जाने की भी बात सामने आई।
मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस को निर्धारित दायरे में रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।
पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर स्थिति शांत कराने की कोशिश की। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।









