वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद पुलिस ने वांछित, वारंटी और जिला बदर आरोपियों के खिलाफ विशेष गिरफ्तारी अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 वारंटी और पांच वांछित आरोपी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अभियान 03 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित थाना पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान सिटी सर्किल के थाना कोतवाली से दो वारंटी, एलाऊ से एक वारंटी तथा दन्नाहार से एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। वहीं भोगांव सर्किल में भोगांव पुलिस ने एक वारंटी, बेवर पुलिस ने तीन वारंटी और दो वांछित आरोपियों तथा किशनी पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार कुरावली सर्किल में कुरावली पुलिस ने दो वारंटी, घिरोर पुलिस ने एक वारंटी और औंछा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। करहल सर्किल में करहल पुलिस ने दो वारंटी तथा कर्रा पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। बरनाहल और बिछवां थाना क्षेत्र से अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारंटी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीमों द्वारा ऐसे आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]