आईएफएल चीनी मिल खड्डा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कबाड़ से कला, खेलकूद और ज्ञान यात्रा जैसी गतिविधियों से दिया स्वच्छता का संदेश

कुशीनगर । आईएफएल चीनी मिल खड्डा में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान के तहत ‘कबाड़ से कला’, खेल और खेल भावना, ज्ञान यात्रा तथा संवाद जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को साफ-सफाई के महत्व के साथ-साथ बेकार वस्तुओं के रचनात्मक उपयोग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों और उपस्थित लोगों से बेकार वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान केन हेड सुधीर कुमार, चीफ इंजीनियर विजय मिश्रा, प्रबंधक मैन्युफैक्चरिंग अर्जुन तिवारी, डिप्टी चीफ इंजीनियर अमित गुप्ता, परचेज इंचार्ज धर्मेंद्र, उप प्रबंधक गन्ना शेर बहादुर और गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभियान के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कार्यस्थल और स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]