कार के बोनट में स्पार्किंग से लगी आग, फायर सर्विस ने काबू पाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिला उद्योग चौराहे के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आर्टिका कार UP 14 BU 0366 के बोनट में अचानक बैटरी में स्पार्किंग होने से आग लग गई। कार चालक मुख्तार अंसारी हनुमानगढ़ी की ओर से जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जिला उद्योग चौराहे के पास कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

आग लगने का एहसास होते ही चालक मुख्तार अंसारी ने तत्काल कार को रोककर दरवाजा खोला और सुरक्षित बाहर निकल आए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

फायर सर्विस कर्मियों ने प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से कार को ज्यादा नुकसान होने से बचाया गया। वहीं चालक के सुरक्षित बाहर निकल जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार की बैटरी में हुई स्पार्किंग को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]