अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच ललन सिंह के आवास पहुंचे नीतीश कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू नेता ललन सिंह से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं। अचानक हुई इस मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान और जेडीयू के भीतर सामने आ रही नाराजगी के बीच नीतीश कुमार और ललन सिंह की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नीतीश कुमार के ललन सिंह के आवास पहुंचने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

फिलहाल नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच मुलाकात जारी है। इस मुलाकात के बाद क्या राजनीतिक संदेश सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट- रमण कुमार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]