महराजगंज में आज दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे के बाद जिले में तेज आंधी-तूफान, अत्यधिक/भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों, नदियों, नालों, पुल-पुलियों तथा बिजली के खंभों और खुले तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं, तेज आंधी के दौरान बड़े पेड़, पुराने भवन, टीन शेड, होर्डिंग और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने तथा दोपहिया वाहन चलाने से बचने को कहा गया है।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊंचे स्थान, पेड़ों के नीचे और जलाशयों के पास नहीं जाने की अपील की गई है। प्रशासन ने पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा है।

किसी भी जनहानि, मकान, पशु या फसल क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दें। हेल्पलाइन 05523-222162, 1077 और 9628819145 जारी की गई हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]