हल्दौर पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल, तमंचा-कारतूस और कटान उपकरण बरामद की घटना में वांछित चल रहे आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पशु कटान के उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद होने की बात कही गई है।
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को ग्राम भवानीपुर के जंगल में गोवध की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी लइक घायल होकर गिरफ्तार हुआ था। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए थे। पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे।
इसी मामले में वांछित आरोपी जावेद की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि जावेद मोटरसाइकिल से शोतखेड़ी तिराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही हल्दौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।
पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पशु कटान के उपकरण और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में थाना हल्दौर पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट:सीओ अभय कुमार पांडे बिजनौर
रिपोर्टर मोहम्मद रहमान जिला: बिजनौर यूपी









