गोरखपुर में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्र देव सिंह ने किया ध्वजारोहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मना रहा है। गोरखपुर के तारामंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रेक्षागृह परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों तथा देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया गया।

ध्वजारोहण के बाद एडी स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं के गीत और नृत्य ने पूरे प्रेक्षागृह को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रस्तुतियों के दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल, सेना और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीरों के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे वीरों के बलिदान से ही आज देश स्वतंत्र है। उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों को नमन किया।

समारोह में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान और देशभक्ति प्रस्तुतियों के बीच पूरा प्रेक्षागृह देशभक्ति के वातावरण में नजर आया।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी त्रिपुरारी सारस्वत सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भी समारोह में भाग लिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]