ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के कौशाम्बी जिले में ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला थाना परिसर में अचानक गोली चलने की आवाज से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुटी पूरा मामला कौशाम्बी के महिला थाना परिसर का है। यहां 2025 बैच की महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव ड्यूटी पर तैनात थीं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े। महिला सिपाही को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका प्रियंका यादव मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला सिपाही ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और महिला सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बाइट =अमिता सिंह (अपरपुलिस अधीक्षक कौशांबी

लोकेशन =कौशाम्बी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]