PK का नीरज कुमार पर हमला, बोले- इतने साल से हैं, इसीलिए तो हारेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने पटना शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। वह जन सुराज प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति की नामांकन सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जदयू नेता नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इतने वर्षों से राजनीति में हैं, इसलिए इस बार हारेंगे।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि शिक्षकों को वेतनमान दिलाने में असफल रहे नेता अब चुनाव में किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अत्याचार और यादवों की हत्या जैसे मुद्दों पर भी ऐसे नेताओं ने आवाज नहीं उठाई। PK ने कहा कि जिन नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं, अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर नीरज कुमार के समर्थन में बोल दें, तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस ले लेगा।

उन्होंने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, स्नातक क्षेत्र से 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया।

चुनावी माहौल पर PK ने कहा कि भगदड़ जन सुराज में नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल में है। वहां लोग यह सोच रहे हैं कि कौन पार्टी छोड़कर भागा और कौन नहीं। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में खड़ा है और दूसरे दलों की ताकत भी उसके पीछे है।

PK ने कहा कि शिक्षक और स्नातक बेहतर शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से जन सुराज को समर्थन देने की अपील की।

 

रिपोर्ट रमण कुमार | पटना

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]