हाटा तहसील में पार्किंग नहीं, अव्यवस्था बढ़ी; बार संघ ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर की हाटा तहसील में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा गरमा गया है। बार संघ ने इस अव्यवस्था के खिलाफ प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।

तहसील परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और आम नागरिक पहुंचते हैं। उनके वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई अधिकृत बाइक स्टैंड नहीं है, जिससे वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाते हैं। इससे परिसर की व्यवस्था प्रभावित होती है।

तहसील में राजस्व और पूर्ति सहित कई विभागों के कार्यालय हैं। काम से आने वाले लोग अपने वाहन कार्यालयों या अधिवक्ताओं के चेंबर के सामने खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ते संकरे हो जाते हैं और आवागमन में परेशानी होती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे उनके वादकारियों को भी असुविधा होती है।

बार संघ अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तहसील परिसर में बाइक स्टैंड की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उपाध्याय ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था न होने से न केवल अव्यवस्था बढ़ रही है, बल्कि वाहनों की सुरक्षा भी चिंता का विषय है। पहले भी तहसील परिसर से बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे वाहन मालिकों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से तत्काल सुरक्षित एवं व्यवस्थित बाइक स्टैंड बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बार संघ धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएगा।

हाटा-कुशीनगर – मनोज कुमार यादव

और पढ़ें

[the_ad id="164"]