फरेन्दा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राघवेन्द्र दुबे उर्फ सिंटू (33 वर्ष) पुत्र श्याम मिलन दुबे, निवासी ग्राम बसन्तपुर, टोला भैया टोला, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

अभियुक्त के विरुद्ध विशेष सत्र वाद संख्या 555/2021 एवं अपराध संख्या 213/2021 में धारा 363, 366, 376 भादवि तथा ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, कांस्टेबल दीपक यादव, उमेश यादव एवं आशुतोष उपाध्याय शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]