सामने से आई तेज रोशनी के कारण साइकिल सवार से टकराई बाइक, युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नाराकहवा-छितौनी गांव निवासी 28 वर्षीय जोगिंदर मुसहर पुत्र बैजनाथ सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा सिसही रेगुलेटर के पास हुआ, जहां बाइक की साइकिल सवार से टक्कर हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जोगिंदर मुसहर अपनी बहन चंदा को बुलाने के लिए खड्डा के बुड़वा जंगल गए थे। उनके साथ बाइक पर उनकी भतीजी भी थी। वापस लौटते समय सिसही रेगुलेटर के पास सामने से तेज रोशनी वाली एक गाड़ी आ गई। तेज रोशनी के कारण सड़क पर सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया।

इसी दौरान सामने से एक साइकिल सवार आ गया। बाइक सवार जोगिंदर को साइकिल सवार दिखाई नहीं दिया और बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद जोगिंदर सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि उनकी बहन और भतीजी को बचा लिया गया।

जोगिंदर की बहन के अनुसार, सामने से आ रही गाड़ी की तेज लाइट के कारण कुछ देर के लिए रास्ता दिखाई नहीं दिया और इसी वजह से अचानक सामने आए साइकिल सवार से बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जोगिंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जोगिंदर अभी अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]