मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में शातिर पशु चोर घायल, 11 मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वाट और बहसूमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा, कारतूस और चोरी का भैंसा बरामद, साथी फरार

मेरठ। में स्वाट टीम ग्रामीण और थाना बहसूमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में शातिर पशु चोर इरशाद उर्फ गंजा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का भैंसा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोड़ खुर्द हाईवे के पास रात में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरशाद उर्फ गंजा के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी एहसान उर्फ हकला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल से .315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और लोहियानगर क्षेत्र से चोरी किया गया भैंसा बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी विश्व ज्योति राय के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

रिपोर्टर- रूपाली रस्तौगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]