कानपुर देहात। के मुसानगर क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में किसान का खून से लथपथ शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के करीब छह घंटे बाद भी परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
जानकारी के अनुसार, मुसानगर थाना क्षेत्र में खेत में एक किसान का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में किसान पर फावड़े से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब छह घंटे तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। किसान की हत्या ने ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह का पक्ष भी सामने आया है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना अभी बाकी है।









