V/O – प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर जरहा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ गोलू पुत्र बबलू सिंह बुधवार दोपहर अपने साथी निजाम के साथ बाइक से संडीला आ रहा था। जैसे ही वे बाबा ढाबा के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल निजाम का संडीला के सिंह हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता बबलू सिंह पुत्र स्व. राजबहादुर सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
संवाददाता- अमित सिंह
लोकेशन- हरदोई









