
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाकी मंदिर से पहले पीपल के पेड़ के पास से अरविन्द निवासी रमवापुर और राजू निवासी बहारमपुर को गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 309/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अरविन्द का संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद, महुली और बेलहरकला थानों में दर्ज अन्य मुकदमों में भी आपराधिक इतिहास है। वहीं, राजू के खिलाफ पनियरा थाने में दर्ज वर्तमान मुकदमा सामने आया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र दूबे, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, आनंद मिश्रा तथा कांस्टेबल बृजपाल यादव और विष्णु अग्रहरि शामिल रहे।









