नाला नहीं बनने से खेतों में भर रहा गंदा पानी, किसानों की फसलें बर्बाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नाले का निर्माण नहीं होने के कारण आबादी का गंदा पानी खेतों में पहुंच रहा है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खेतों में गंदा पानी जमा होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

गांव निवासी किसान इजहार अली, इसराइल अली और उस्मान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि किसान महंगे खाद, बीज और डीजल का खर्च उठाकर फसल तैयार करते हैं। अच्छी पैदावार की उम्मीद में दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन जलनिकासी की समस्या उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है।

किसानों का कहना है कि यदि गांव में नाले का निर्माण करा दिया जाए तो आबादी के गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सकती है और खेतों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने और गांव में नाला निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसानों की फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]