लखीमपुर खीरी। शहर के गढ़ी रोड स्थित पावर हाउस के पास करीब 50 वर्षों से झोपड़ियां बनाकर रह रहे परिवारों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है। झोपड़ियां हटाने के आदेश और बुलडोजर चलाने की चेतावनी से परेशान परिवार बुधवार को अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से राहत की गुहार लगाई।

इसके बाद सभी परिवार बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से झोपड़ियां हटाने से पहले पर्याप्त समय देने की मांग की, ताकि वे अपने सामान की व्यवस्था कर सकें और रहने के लिए वैकल्पिक स्थान तलाश सकें। परिवारों ने अचानक बेघर होने से बचाने की गुहार लगाई है।









