प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुरा में मथौली निवासी आदर्श पाण्डेय को उनके चाचा राधेश्याम पाण्डेय ने कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद आदर्श पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है।
क्षेत्राधिकारी गीडा आभा सिंह ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।









