अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी आशीष सिंह और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से खनन कार्य में लगी जेसीबी मशीन संख्या यूपी 31 एटी 5944 और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया।

पकड़े गए वाहनों में दो आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली और एक सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हैं। टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की।

खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची हुई है।

 

रिपोर्टर – मुनीष कुमार वर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]