जेईएमटीईसी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“Beyond ‘I’m Fine’” विषय पर विद्यार्थियों को किया जागरूक, भावनाओं को समझने और जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक सहायता लेने का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर जेआईएमएस इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस (जेईएमटीईसी) में “Beyond ‘I’m Fine’” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के काउंसलिंग, मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग सेंटर की ओर से किया गया। इसका नेतृत्व एसजीआरसी की अध्यक्ष एवं बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिका राठी ने किया। कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता और निदेशक डॉ. सचिन यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सत्र का संचालन सुश्री तनिषा अग्रवाल, रिहैबिलिटेशन एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट, ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, आत्म-संदेह से निपटने और जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान लघु फिल्म और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भावनात्मक जागरूकता तथा आत्म-संवेदनशीलता के प्रति प्रेरित किया गया। गुब्बारे फोड़ने और कागज के हवाई जहाज बनाने जैसी गतिविधियों के जरिए डर, पुरानी आशंकाओं और नकारात्मक विचारों से आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

सुश्री तनिषा अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ हर समय खुश रहना नहीं है, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करना, जरूरत पड़ने पर मदद मांगना और मुश्किल परिस्थितियों में स्वयं का साथ बनाए रखना भी है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ऐसा वातावरण तैयार करना था, जहां वे अपनी भावनाओं को खुलकर साझा कर सकें तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करें।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]