मेरठ में 14 अक्टूबर को लगेगा भव्य दीपावली मेला, हेल्थ चेकअप कैंप और किड्स जोन होंगे आकर्षण का केंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा करेगी आयोजन, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी होंगे मुख्य अतिथि

मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को आईएमए हॉल, बच्चा पार्क के निकट प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने पत्रकारों को आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. शिशिर जैन ने बताया कि दीपावली मेले का आयोजन 14 अक्टूबर को शाम चार बजे से रात दस बजे तक पीएल शर्मा स्मारक, मूलचंद हॉस्पिटल के निकट, मेरठ में किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हेल्थ चेकअप कैंप, किड्स जोन और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल होंगे। वहीं, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय, जिला और विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में मेरठ की सभी 18 शाखाओं के सदस्य भाग लेंगे। मेले का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर लोगों को एक मंच पर लाने के साथ मनोरंजन, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

प्रेस वार्ता में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. शिशिर जैन, डॉ. संदीप जैन, सौरव गर्ग, एडवोकेट छवि जैन, तरुण तनेजा, इंजीनियर संजय जैन, सुरेश चंद और नीलिमा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]