महराजगंज: ठगी पीड़ितों ने सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जमा पूंजी वापस दिलाने की उठाई मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने बैठक कर सदर उपजिलाधिकारी शिवम कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चिटफंड कंपनियों और विभिन्न सोसायटियों में फंसी निवेशकों की जमा पूंजी वापस दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने कहा कि अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम, 2019 के तहत पीड़ितों को भुगतान दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिले के हजारों निवेशकों की मेहनत की कमाई विभिन्न कंपनियों और सोसायटियों में फंसी हुई है। कई बार आवेदन देने के बावजूद रकम वापस नहीं मिलने से पीड़ित परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से पीड़ितों ने जमा किए गए आवेदनों का पंजीकरण कर डाटाबेस तैयार करने, संबंधित कंपनियों के संचालकों को नोटिस जारी करने और निवेशकों की रकम वापस कराने की मांग की। साथ ही निर्दोष एजेंटों को सुरक्षा एवं रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]