15 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
महराजगंज। हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का पनियरा के खिलाड़ियों ने पांचवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। 11 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 20 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 15 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में अंकित, प्रिंस, अभय, शिवांगी चौहान, आख्या चौहान, सोनम चौहान, आराध्या पटेल, नीलू पाण्डेय, नीतू यादव, मुस्कान, रितिका, अमृता पटेल, आस्था, राजनंदनी वर्मा और रंजीत शामिल हैं। वहीं अंशिका पटेल, सुकन्या चौहान और अनन्या चौहान ने रजत पदक हासिल किया। पवन और अंश ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी शिक्षकों को बधाई दी।
उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।









