इसी क्रम में सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित सदर तहसील सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सदर विधायक श्यामधनी राही की मौजूदगी में पात्र किसान लाभार्थियों को फसल क्षति मुआवजा राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदा और फसल नुकसान की स्थिति में सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता के महत्व से अवगत कराया गया। मुआवजा वितरण का उद्देश्य प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाना और उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी परेशानियों से उबरने में मदद करना है।
इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने किसानों के हित में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र किसानों तक सहायता पहुंचाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थनगर









