बिस्मिल नगर में 133 मीटर सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन, नगरवासियों को मिलेगी सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के बिस्मिल नगर में सड़क और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्य शुरू किया गया है। स्वर्गीय भीम नारायण पटेल के मकान से राजेंद्र मिश्रा के मकान होते हुए महाराणा प्रताप स्कूल के पहले तक 133 मीटर लंबी सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने फीता काटकर विधिवत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर का विकास, बेहतर सड़क व्यवस्था और जल निकासी की सुविधाओं को मजबूत करना नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी।

कार्यक्रम में 318 सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी निर्मेष मंगल, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, अवर अभियंता देवेंद्र कुमार, सभासद लालजी गुप्ता, सदरे आलम, महाराणा प्रताप स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद, असलम खान, गोरख पटेल, सफाई नायक भानु प्रताप शर्मा, मकसूद खान, आरिफ खान, मेराज प्रधान सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]